कला जगत

सड़क दुर्घटना में घायल हुए अभिनेता दिनेश साहू , बीती रात शूटिंग से लौटते समय हुआ हादसा , पीछे बैठे कैमरामैन संजय महतो भी हुए घायल

SANJHA BIHANIYA RAIPUR…गाने की शूटिंग से लौटते वक्त अभिनेता दिनेश साहू बीती रात वाहन दुर्घटना के शिकार हो गए, यह घटना झीट गांव के आसपास की बताई जा रही है , दुर्घटना का कारण मोड़ पर गाड़ी का स्लीप होना बताया जा रहा है,

इस दुर्घटना में उनके साथ गाड़ी में पीछे बैठे कैमरामैन संजय महतो को भी हल्की चोटें आई हैं , बता दें कि अभिनेता दिनेश साहू के साथ शूटिंग में पीएलएन लकी, सुधीर तंबोली , वर्षा मानिकपुरी , संदीप और महेश राव भी साथ थे लेकिन वह दूसरी गाड़ी में सवार थे ,
दुर्घटना के बाद उन्हें मेकाहारा इलाज के लिए ले जाया गया जहां उन्हें 12 टांके लगे हैं, डॉक्टर ने उन्हें 15 दिन आराम करने को कहा है , अभिनेता दिनेश साहू ने बताया कि दुर्घटना जबरदस्त थी लेकिन छत्तीसगढ़ी सिनेमा के सदस्यों की दुआओं के चलते उन्हें गंभीर चोटें नहीं आई वह जल्द ही स्वस्थ होकर फिर से काम पर लौटेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *