सिंगर अनुराग शर्मा और अनुपमा मिश्रा का एक और शाहकार, “लिपट लिपट जाथे”, छत्तीसगढ़ी फिल्म “दुल्हिन उही जउन पिया मन भाए” का गीत हुआ रिलीज
sanjha bihaniya….छत्तीसगढ़ी फीचर फिल्म “दुल्हिन उही जउन पिया मन भाए” का एक गीत “लिपट लिपट जाथे” आज एसआरके म्यूजिक पर रिलीज हुआ, इस गीत में अभिनेता मन कुरैशी और अभिनेत्री सोनाली सहारे की जोड़ी बेहद ही रोमांटिक नजर आ रही है। वैसे भी यह गीत रोमांटिक ही है और बरसात में फिल्माए जाने के कारण और भी रोमांटिक नजर आ रहा है। गीत के बोल लिखे हैं कृष रामटेके ने और इसे स्वर से सजाया है अनुराग शर्मा और अनुपमा मिश्रा ने। गीत को संगीतबद्ध किया है रोशन वैष्णव ने। यह उसी फिल्म का गीत है जिसके ट्रेलर को 5 लाख लोगों ने देखा है और यह फिल्म 14 जुलाई को संपूर्ण छत्तीसगढ़ में रिलीज होने वाली है। फिल्म के निर्देशक शिव नरेश केसरवानी ने बताया कि इस फिल्म के सभी गीत बेहद ही कर्णप्रिय है। इसके पूर्व भी फिल्म के गीत रिलीज हो चुके हैं जिन्हें अच्छा रिस्पांस मिला है, इस गीत को भी अब तक हजारों लोगों ने अपना प्यार दिया है। दर्शकों से यही उम्मीद की जा रही है कि फिल्म को भी वह अपना प्यार और दुलार देंगे।

