कला जगत

छत्तीसगढ़ी एलबम सैड सांग “मितवा” , सोना कुमार और दुर्गा साहू दिखाई देंगे

संझा बिहनिया….श्रृष्टि फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तले बना छत्तीसगढ़ी एलबम सांग “मितवा” का पोस्टर लांच किया गया है। जिसके मुख्य कलाकार सोना कुमारऔर दुर्गा साहू है। जिसकी कोरियोग्राफी शेखर साहू ने की है। संगीत संतोष कुर्रे का और गीतकार मनोज जांगड़े है। जिसका डायरेक्शन और कैमरा अग्नि नवरत्न ने किया है। सोना कुमार ने बताया कि वह बहुत से शार्ट फिल्मों में विलेन का किरदार निभाते आए है। पहली बार  एलबम सांग मिला है। मैं बहुत बहुत आभार व्यक्त करता हूँ श्रृष्टि फिल्म प्रोडक्शन का जो उन्होंने मुझे अपने एलबम में काम करने का मौका दिया। ये गाना लव स्टोरी, इमोशनल पर आधारित है। इस गाने में बहुत ही दर्द भरा हुआ है। मुझे लगता है यह गाना दर्शको को बहुत पसंद आएगा। यह गाना बहुत जल्द यू ट्यूब चैनल श्रृष्टि फिल्म प्रोडक्शन में देखने को मिलेगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *