देश को समर्पित दिनेश साहू का देश भक्ति गीत हो रहा है रिलीज, गरियाबंद की हसीन वादियों में हुई है शूटिंग
SANJHA BIHANIYA RAIPUR…छत्तीसगढ़ी सिनेमा के अभिनेता दिनेश साहू का देशभक्ति गीत काफी पसंद किया जा रहा है, इसमें उनके साथ महेश राव और स्कूली बच्चों ने भी अभिनय किया है,
हरिओम फिल्म्स के चैनल पर रिलीज हो रहे इस गीत के टीजर ने जहां धूम मचाई है वहीं गीत भी काफी लोकप्रिय हुआ है
दिनेश साहू ने बताया कि वह कलाकार होने के साथ-साथ एक देशभक्त भी हैं और एक कलाकार को देशभक्ति का जज्बा अपने अभिनय के माध्यम से दिखाने में सुकून मिलता है ,
भारत है पहचान मेरी नामक इस गीत की शूटिंग गरियाबंद की हसीन वादियों में की गई है , इसके निर्देशक पुनीत सोनकर हैं।

