आर कृष्णा के पहले गीत को मिले हजारों विउ, दूसरा गाना किया देश को समर्पित, आज देर रात करेंगे रिलीज
SANJHA BIHANIYA RAIPUR…आर कृष्णा पेशे से इंजीनियर है , उनके अपने यूट्यूब चैनल आर कृष्णा प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर एक गाने का फिल्मांकन किया गया है जिसे 15 अगस्त की अलसुबह रिलीज कर दिया जाएगा
इस गीत में बतौर कलाकार आर कृष्णा , विक्की पटले,जितेंद्र तिवारी, नेहा शुक्ला, योगेश अग्रवाल , मेम घनश्याम महानंद, कमलेश साहू , आजम खान , जयापति, कृष्णा मेम समेत दर्जनों कलाकारों ने अभिनय किया है । इस गीत की शूटिंग रायपुर के शंकर नगर भारत माता चौक, भगत सिंह चौक , और नगर निगम गार्डन में की गई है
बता दें कि इसके पूर्व आर कृष्णा ने एक संबलपुरी गीत में भी अभिनय किया था जिसे अभी तक 38,000 लोगों ने देख चुका है , दर्शकों के इसी प्यार की वजह से आर कृष्णा ने अपना खुद का एक यूट्यूब चैनल लांच किया है और जिसका पहला गाना 15 अगस्त को समर्पित है। इस गीत को निर्देशित किया है मशहुर कोरियो ग्राफर निशांत उपाध्याय ने।

