कला जगत

एमडी एंटरटेनमेंट की एक और भक्तिमय प्रस्तुति सांई दरबार, जल्द होगा दर्शकों के बीच

sanjha bihaniya….. एमडी एंटरटेनमेंट द्वारा लगातार गीतों को यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया जा रहा है, इसी श्रृंखला में अब एमडी एंटरटेनमेंट लेकर आ रहा है एक और भक्ति भजन जिसका नाम है सांई दरबार। इस गीत को स्वर से सजाया है घनश्याम महानंद ने, गीत के बोल हैं “जाना तू सांई दरबार” इसके पूर्व भी एमडी एंटरटेनमेंट ने चैत्र नवरात्रि और होली के शुभ अवसर पर गीतों का निर्माण किया था। अब सांई बाबा पर केंद्रित यह भक्ति भजन प्रस्तुत किया जा रहा है, इस भजन में मुख्य रूप से अभिनय करने वालों में दिनेश साहू,अश्वनी बंजारे, पूजा बांसोड़, कुसुम और निषाद राज है। इस गीत की शूटिंग सोनडोंगरी गांव में की गई है।

गीत के माध्यम से बताया गया है कि किसी भी कष्ट और संकट में प्रभु की भक्ति ही उसका निदान है। गीत में यह भी बताया गया है कि किस तरह परिवार में एक साथ रहते हुए भी एक दूसरे के दुखों से अनजान बन कर जो अपना जीवन जीते हैं उन्हें प्रभु सिखाता जरूर है। गीत में बाबा का पात्र अश्वनी बंजारे ने बखूबी निभाया है और उन्हें बेहतरिन गेटअप दिया है विलास राउत ने। एमडी एंटरटेनमेंट के निर्माता व अभिनेता दिनेश साहू ने जानकारी देते हुए बताया कि सांई दरबार गीत को रिलीज करने के लिए उपयुक्त समय नहीं मिल पा रहा था क्योंकि लगातार तीज त्योहार में हमारे चैनल द्वारा गीतों की प्रस्तुति की जा रही थी। अब चैत्र नवरात्रि के बाद का समय सांई दरबार भजन के लिए उपयुक्त लगा इसलिए इसे रिलीज किया जा रहा है, उन्होंने यह भी बताया कि हमारे चैनल के लिए लगातार गीतों का निर्माण हो रहा है जिसमें हमारे द्वारा नए कलाकारों को भी मौका दिया जा रहा है। इसके पूर्व एमडी एंटरटेनमेंट द्वारा चैत्र नवरात्रि पर रिलीज हुआ माता भक्ति गीत “बड़ दुरिहा हे तोर गांव” को काफी अच्छा रिस्पांस मिला है, उम्मीद है कि इस भक्ति भजन                                                                    सांई दरबार को भी दर्शकों का प्यार मिलेगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *