कला जगत

“श्री गणेश देवा” में छत्तीसगढ़ के दो दिग्गज कलाकार आएंगे नजर, कल होगी शूटिंग

sanjha bihaniya…गणेश चतुर्थी को लेकर गणेश भजन की तैयारी में जुटा एमडी इंटरटेनमेंट जल्द अपने दर्शकों के लिए गणेश भजन लेकर आएगा, एमडी

के निर्माता दिनेश साहू ने बताया कि हिंदी भजन “श्री गणेश देवा” की शूटिंग गुरुवार को की जाएगी, जिसमें छत्तीसगढ़ी सिनेमा के योगेश अग्रवाल, दिनेश साहू, दीपाली पांडे और तृष्णा साहू, जयापति और गौरी नायडू नजर आएंगी।

यह गीत गणेश चतुर्थी के दिन एमडी इंटरटेनमेंट के यू टयूब चैनल पर रिलीज किया जाएगा, “श्री गणेश देवा” शीर्षक के इस गीत को अपनी आवाज दी है घनश्याम महानंद ने, गीत को कोरियोग्राफ दिलीप बैस करेंगे और छायांकन का जिम्मा राजू देवदास के ऊपर है। बता दें कि एमडी एंटरटेनमेंट द्वारा लगातार अपने दर्शकों के लिए हर टेस्ट के गीतों का प्रदर्शन किया जाता रहा है,

इसके पूर्व भी बारिश का गीत, माता का गीत और होली का गीत रिलीज किया गया जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था। इस गणेश भजन की शूटिंग राजधानी के विभिन्न मंदिरों में की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *