Chhattisgarh: पंथी गीत “चलना चलना” हो गया रिलीज, सन्नी मीरी और पुष्पा साहू अभिनीत ये गीत है चेटुवापुरी धाम पर केंद्रित
संझा बिहनिया रायपुर… ( Chhattisgarh) पंथी गीतों की श्रृंखला में अभिनेता सन्नी मीरी का एक गीत 17 दिसंबर को रिलीज हुआ, इस गीत में पुष्पा साहू ने सन्नी मीरी के अपोजिट अभिनय किया है, बाबा गुरु घासीदास के चेटुवापुरी धाम मेले पर केंद्रित है।
बता दें कि गीत चलना चलना का एम पी 3 बहुत पसंद किया गया था, (Chhattisgarh) जिसे देखकर एवीवम गाना ने इसका वीडियो बनाया जिसे आधुनिक तरीके से शूट किया गया लेकिन वातावरण पूरा ग्रामीण ही रखा गया , इस पूरे गाने को तकनीकी रूप से मजबूत बनाने मे निर्देशक दीपक कुर्रे ने कोई कसर नही छोड़ी है।
इस गीत मे अभिनय करने वाले सन्नी मिरी ने कहा कि निर्देशक दीपक कुर्रे ने बहुत ही अच्छा गीत बनाया है और दोनो कलाकारों ने अच्छा परफॉर्मेंस देने की कोशिश की है। (Chhattisgarh) इस गीत के तकनीकी पक्ष में दीपक बावनकर,रितेश चौहान,सरोज कुर्रे,अज्जु चैहान, टामेश और राहुल साहू ने अपनी भूमिका निभाई है।

