Chhattisgarh: सरला गंधर्व चौहान और वाहिद कुरैशी की सुरीली आवाज से सजा गीत “झन होबे रे उदास”, रिया साहू और तामेश्वर देव का खाटी अभिनय
संझा बिहनिया रायपुर… (Chhattisgarh) “झन होबे रे उदास” ये बोल है उस गीत के जिसे अपने सुरीले स्वर से सजाया है सरला गंधर्व चौहान ने और उनका साथ दिया है मशहूर सिंगर वाहिद कुरैशी ने,
इस गीत के वीडियो संस्करण में अभिनय की छाप छोड़ी है छालीवुड के कलाकार तामेश्वर देव और रिया साहू ने। (Chhattisgarh) इस गीत में दोनों कलाकारों को एक स्कूल फ्रेंड का गेट अप दिया गया है जसकी कल्पना की है एवीएम के युवा निर्देशक दीपक कुर्रे ने , दीपक ने बताया कि उनकी सोच के अनुसार ही दोनो कलाकारों ने अपने अभिनय को अंजाम दिया , इस गीत को कोरियोग्राफ किया है छत्तीसगढ़ी सिनेमा के नृत्य निर्देशक राम यादव ने, दोनो ही कलाकारों को मेकअप और गेटअप दिया है अंजू उरांव ने,
नवा रायपुर के आसपास इस गीत की शूटिंग की गई है (Chhattisgarh) जिसके सह कलाकारों में रितेश चौहान, सरोज कुर्रे और अज्जु ने भी जानदार अभिनय किया है, एवीएम गाना पर रिलीज हुए इस गीत को दर्शकों ने पसंद करना शुरू कर दिया है , इसिलए दर्शक दोनो कलाकारों, निर्देशकों, गायक और गायिका को कमेंट बॉक्स पर बधाई दे रहे है, सभी ने इस गीत की सफलता के लिए एवीएम के संस्थापक और डायरेक्टर संतोष कुर्रे को धन्यवाद दिया है।

