राष्ट्रीय

Corona: देश में पिछले 24 घंटों में सामने आए कोरोना के 3.62 लाख से ज्यादा नए केस

संझा बिहनिया नईदिल्ली… देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना (Corona) के 3.62 लाख से अधिक नए मरीज मिले है। वहीं 3 लाख 52 हजार 181 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। जबकि उपचार के दौरान 4120 मरीजों ने दम तोड़ दिया है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय से जारी आंकड़ा के मुताबिक देश में कोरोना (Corona) संक्रमण का मामला 2 करोड़ 37 लाख 3 हजार 665 हो गया है। जिसमें से 37 लाख 10 हजार 525 एक्टिव मामला है।

वहीं 1 करोड़ 97 लाख 34 हजार 823 मरीजों ने कोरोना (Corona) से जंग जीत ली है, जिसके बाद उन्हें अस्पताल से छुट्‌टी दे दी गई है। इस वायरस से देश में अब तक 2 लाख 58 हजार 317 मरीजों की मौत हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *