Corona: देश में 24 घंटों में सामने आए कोरोना के 2.73 लाख नए केस, 1619 मरीजों ने गंवाई जान
संझा बिहनिया नईदिल्ली….देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना (Corona) के 2 लाख 73 हजार 910 नए मरीजों की पहचान हुई है। वहीं 1 लाख 44 हजार 178 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। जबकि इलाज के दौरान 1619 संक्रमितों की मौत हो गई है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय से जारी आंकड़ा के मुताबिक देश में कोरोना (Corona) संक्रमण का मामला 1 करोड़ 50 लाख 61 हजार 919 हो गया है। जबकि 19 लाख 29 हजार 329 एक्टिव मामला है।
वहीं (Corona) 1 करोड़ 29 लाख 53 हजार 821 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। इस वायरस से देश में अब तक 1 लाख 78 हजार 769 मरीजों की मौत हो चुकी है।

