corona: देश में पिछले 24 घंटों में पाए गए कोरोना के 12408 नए केस
संझा बिहनिया नईदिल्ली…. देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना (corona) के 12408 नए मरीज सामने आए है। वहीं 15853 मरीजों ने कोरोना से जंग जीत ली है, जिसके बाद उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। जबकि इलाज के दौरान 120 लोगों की मौत हो चुकी है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय से जारी आंकड़ा के मुताबिक देश में कोरोना (corona) संक्रमितों की संख्या 1 करोड़ 08 लाख 02 हजार 591 हो गई है। जिसमें से 1 लाख 51 हजार 460 एक्टिव मामला है।
वहीं (corona) 1 करोड़ 04 लाख 96 हजार 308 लोगों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। इस वायरस से देश में अब तक 1 लाख 54 हजार 853 संक्रमितों की मौत हो चुकी है।

