Corona: देश में बीते 24 घंटों में मिले 32 हजार से ज्यादा नए मरीज, 402 लोगों की मौत
नईदिल्ली…. (Corona) देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 32061 नए मरीज मिले है। वहीं 36537 लोगों ने कोरोना से जंग जीत ली है। जिसके बाद उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। जबकि इलाज के दौरान 402 लोगों की मौत हो गई है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय से जारी आंकड़ा के मुताबिक देश में कोरोना (Corona) संक्रमितों की संख्या 97 लाख 35 हजार हो गई है। जिसमें से 3 लाख 77 हजार एक्टिव मामला है।
वहीं (Corona) 92 लाख 14 हजार लोगों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। इस वायरस से देश में अब तक 1 लाख 41 हजार लोगों की जान जा चुकी है।

