Corona: देश में पिछले 24 घंटों में मिले कोरोना के 31 हजार से ज्यादा नए केस, 412 लोगों की मौत
नईदिल्ली…. (corona) देश में बीते 24 घंटों में कोरोना के 31521 नए मरीज मिले है। वहीं इलाज के दौरान 412 लोगों की जान चली गई है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय से जारी आंकड़ा के मुताबिक देश में कोरोना (corona) संक्रमण का मामला बढ़कर 97 लाख 64 हजार 371 हो गया है। जिसमें से 3 लाख 72 हजार 293 एक्टिव मामला है।
वहीं 92 लाख 53 हजार 306 लोगों ने कोरोना (corona) से जंग जीत ली है, जिसके बाद उन्हें अस्पताल से छु्ट्टी दे दी गई है। इस वायरस से देश में अब तक 1 लाख 41 हजार 772 लोगों की जान जा चुकी है।

