प्रदेश

chhattisgarh में पहली बार वर्चुअल मैराथन दौड़ 13 दिसंबर को

संझा बिहनिया रायपुर…. (chhattisgarh) छत्तीसगढ़ सरकार के सेवा-जतन-सरोकार के दो साल पूरा होने पर छत्तीसगढ़ में पहली बार 13 दिसंबर को वर्चुअल मैराथन दौड़ होगा। इसके लिए अब तक 46 हजार प्रतिभागियों ने ऑनलाईन पंजीयन कराया है। वर्चुअल मैराथन में भाग लेने के लिए 10 दिसम्बर तक पंजीयन किया जा सकेगा।

खेल एवं युवा कल्याण विभाग की तरफ से (chhattisgarh) प्रदेशवासियों से कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए वर्चुअल मैराथन दौड़ के सफल आयोजन में सहभागी बनने की अपील की गई है। वर्चुअल मैराथन दौड़ के प्रतिभागी कहीं भी समूह के रूप में एकत्रित नहीं होंगे। प्रतिभागी घर, उद्यान, मैदान, सड़क या अन्य किसी सुरक्षित स्थान पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते दौड़ेंगे।

दौड़ते हुए कुछ सेकेण्ड का वीडियो अथवा फोटो 13 दिसम्बर को सबेरे 6 बजे से 11 बजे तक हैशटैग #runwithchhattisgarh के साथ फेसबुक व ट्वीटर पर अपलोड कर सकेंगे। (chhattisgarh) राज्य के प्रत्येक जिले में प्रथम 300 से 500 तक पंजीयन करने वाले प्रतिभागियों को टीशर्ट प्रदान कर प्रोत्साहित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *