सोशल मीडिया में जय सीतला मईया का प्रचार प्रसार बनी ताकत, जमकर बन रहे प्रमोशनल वीडियो
SANJHA BIHANIYA… आगामी 5 सितंबर को रिलीज होने वाली छत्तीसगढ़ी फीचर फिल्म जय सीतला मईया का प्रचार प्रसार इन दिनों जोरों पर है, विभिन्न कार्यक्रमों में फिल्म के निर्माता निर्देशक और कलाकार पहुंच रहे हैं और अपने पोस्टर के माध्यम से लोगों को फिल्म के प्रदर्शन की जानकारी दे रहे हैं।
लोगों में भी फिल्म के गाने सुनकर और फिल्म की जानकारी पाकर फिल्म को देखने के प्रति उत्साह चरम पर है।

फिल्म के निर्माता निर्देशक लिलेश्वर सिन्हा ने बताया कि हम जहां भी फिल्म के प्रचार और प्रमोशन के लिए पहुंच रहे हैं वहां अच्छा रिस्पांस मिल रहा है और लोग फिल्म से जुड़ी जानकारी स्वयं ले रहे हैं।
उन्होंने कहा की फिल्म से जुड़े कलाकारों टेक्निशियनों और सभी का इसमें भरपूर सहयोग मिल रहा है सभी खुद से फिल्म का प्रचार कर रहे हैं रिल्स बना रहे हैं और सोशल मीडिया में फिल्म को लेकर एक्टिव है।

बहरहाल आगामी 5 सितंबर को यह छत्तीसगढ़ी धार्मिक फिल्म जय सीतला मईया रिलीज हो रही है यह पहली बार होगा जब सीतला मईया पर किसी फिल्म का निर्माण किया गया है लिहाजा लोगों में इस फिल्म को देखने के लिए उत्साह देखते ही बन रहा है।

