यह अवॉर्ड फंक्शन अपनी भव्यता को लेकर अभी से चर्चा में है – अलीम बंसी
SANJHA BIHANIYA…पोस्टर में फोटो लगाने कलाकार बड़ी संख्या में आगे आ रहे हैं , एडमिनो की वजह से रंग झांझर सिने अवार्ड की विश्वसनीयता बढ़ गई है , 12 फरवरी को राजधानी रायपुर में होने वाले भव्य रंगझांझर सिने अवॉर्ड सेरेमनी को लेकर पूरे छत्तीसगढ़ के कलाकारों और सिनेमा विधा से जुड़े समस्त सदस्यों में उत्साह देखने को मिल रहा है , सभी पोस्टर में अपने फोटो चस्पा कराने को लेकर स्वयं आगे आ रहे हैं, गौरतलब है कि रंगझांझर टीम ने सभी को जोड़ने और एक मंच पर लाने के उद्देश्य से ग्रुप का निर्माण किया, जिसकी बागडोर अभिनेता अलीम बंसी ने संभाली,
अलीम भाई ने अपने साथ पवन गुप्ता, केशर सोनकर और वर्षा बर्मन समेत कई सदस्यों को जोड़ते हुए कार्यों का विभाजन किया, सभी छत्तीसगढ़ फिल्म इंडस्ट्रीज के संचालक योगेश अग्रवाल के नेतृत्व और मार्गदर्शन में कार्य को संपादित करने में लग गए, अलीम बंसी ने बताया कि इतने फोटो आए कि उनके पोस्टर बनाने के लिए चार चार कंप्यूटर लगाने पड़े, उन्होंने कहा कि अभी यह आलम है तो 12 तारीख को क्या होगा यही सब सोच रहे हैं

रंगझांझर सिने अवार्ड समारोह में 33 कैटेगरी में सिनेमा अवार्ड के साथ यूट्यूब के गीतों के भी अवार्ड प्रदान किए जाएंगे, आयोजकों ने बताया कि यह कार्यक्रम इतना भव्य होगा कि आयोजन स्थल छोटा न पड़ जाए, आयोजन समिति के अलीम बंशी ने बताया कि यह अवॉर्ड फंक्शन अपनी भव्यता को लेकर अभी से चर्चा में है, 8 दिन पूर्व ही हजार से भी अधिक सदस्य जुड़ चुके हैं, आगे यह संख्या और भी बढ़ सकती है

अभिनेत्री चांदनी पारख ने इस आयोजन की सफलता के लिए अपनी शुभकामनाएं दी हैं और योगेश अग्रवाल, अलीम बंसी, पवन गुप्ता और वर्षा बर्मन समेत सभी सदस्यों को इतने भव्य कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करने के लिए अपनी बधाई दी है

