श्याम सिनेमा समेत छत्तीसगढ़ के 40 सेंटरों पर रिलीज हुई पवन तातेड़ की फिल्म मैं दिया तैं मोर बाती
SANJHA BIHANIYA…अभिनेता दिलेश साहू और अभिनेत्री अनीकृति चौहान अभिनीत छत्तीसगढ़ी फिल्म मैं दिया तै मोर बाती आज राजधानी के श्याम टॉकीज के साथ पूरे छत्तीसगढ़ के लगभग 40 सेंटरों पर रिलीज हो गई , इस फिल्म के निर्माता पवन तातेड़ है और निर्देशक अभिषेक सिंह है , हॉरर म्यूजिकली फिल्म के नाम से प्रचलित यह फिल्म श्याम सिनेमा घर में लगी , सुबह 9:00 बजे प्रीमियर शो रखा गया था , जिसमें छत्तीसगढ़ी सिनेमा की तमाम हस्तियां मौजूद रही , सभी ने फिल्म को लेकर सकारात्मक जवाब दिए , इस दौरान रजनीश झांझी , पवन गुप्ता , उपासना वैष्णव, दिनेश साहू, अलीम बंसी, वर्षा मानिकपुरी, दीपिका सिंह समेत छत्तीसगढ़ी सिनेमा से जुड़े कई कलाकार मौजूद रहे

