देखें वीडियो…”राम के लीला” रामायण के लिए लोकेशन की रेकी जोरों पर , बस्तर का महल हो सकता है राजा दशरथ का महल
SANJHA BIHANIYA…छत्तीसगढ़ी बोली में बनने वाली रामायण राम के लीला का मुहूर्त 6 मार्च को माता कौशल्या मंदिर प्रांगण चंदखुरी में होगा , बता दें कि आगामी 10 अप्रैल से रामायण की शूटिंग शुरू कर दी जाएगी , इसे फिल्म और धारावाहिक के रूप में बनाया जा रहा है, इसके लेखन का कार्य अशोक तिवारी कर रहे हैं और निर्देशन जसबीर कोमल के मार्गदर्शन में होगा
रामायण राम के लीला के लिए कलाकारों का चयन अपने चरम पर है, लगातार ऑडिशन हो रहे हैं साथ ही लोकेशन की रेकी भी की जा रही है , विगत दिनों टीम ने जगदलपुर में राजा प्रवीरचंद्र भंजदेव के राजमहल को देखा और उसे राजा दशरथ के महल के बाहरी दृश्य के लिए उपयोगी बताया, इसी तरह छत्तीसगढ़ के और भी राज महलों को देखा जाएगा

