बेस्ट रील्स इन इंस्टाग्राम, रितिका को मिले 5,000 तो अमृता को 2,500
SANJHA BIHANIYA…छत्तीसगढ़ी फीचर फिल्म “मोर मया ला राखे रहिबे” के गीतों पर रिल्स बनाने वालों के बीच प्रतियोगिता का आयोजन हुआ जिसमें श्रेष्ठ रील्स बनाई राजिम की रितिका और रायपुर की अमृता ने, सर्वश्रेष्ठ रील का पुरस्कार अभी बाकी है,

बता दें कि इंस्टाग्राम पर फिल्म “मोर मया ला राखे रहिबे” के गीत मोर जंवारा पर सैकड़ों लोगों ने अपने रिल्स बनाकर पोस्ट किए थे उनमें श्रेष्ठ रील रितिका और अमृता की रही, दोनों को ही निर्माता व अभिनेता बॉबी खान ने सम्मानित किया और ईनाम स्वरूप राशि भेंट की, रितिका को 5000 का और अमृता को 2500 का इनाम दिया गया।

अभी सर्वश्रेष्ठ रील की घोषणा होनी बाकी है, छत्तीसगढ़ी फिल्म “मोर मया ला राखे रहिबे” के गीतों को दर्शक बेहद पसंद कर रहे हैं, बता दें कि इस फिल्म के गीत एवीएम गाना के यूट्यूब चैनल पर अपलोड हैं और यह फिल्म 12 अगस्त को संपूर्ण छत्तीसगढ़ में प्रदर्शित हो रही है।

