छत्तीसगढ़ी धार्मिक फिल्म जय शीतला मईया, सिनेमाघरों में 5 सितंबर से गूंजेगी मां की महिमा
SANJHA BIHANIYA… आगामी 5 सितंबर से छत्तीसगढ़ के सिनेमाघरों में धार्मिक वातावरण की 100% गारंटी है, क्योंकि इस दिन से धार्मिक फिल्म जय सीतला मईया प्रदर्शित हो रही है। इस फिल्म में धार्मिक गीतों के साथ मां सीतला से जुड़ी मान्यताओं की झलक देखने को मिलेगी। घट स्थापना से लेकर जँवारा विसर्जन जैसे दृश्य को बखूबी दर्शाया गया है। फिल्म में जानी-मानी अभिनेत्री सोनाली सहारे और अभिनेता लिलेश्वर सिन्हा का शानदार अभिनय भी फिल्म में देखने को मिलेगा, साथ ही जाने-माने गायकाें की मधुर आवाज में देवी गीतों का भी समावेश है। छत्तीसगढ़ में मां शीतला की आराधना बड़ी संख्या में होती है, यहां प्रत्येक गांव में मां शीतला का मंदिर होना इसका प्रमाण भी है, कहते हैं गांव की रखवाली भी मां ही करती है, ऐसी ही कथाओं और किवदंतियों से रूबरू भी कराएगी यह फ़िल्म, जय सीतला मईया।


