सनिमा

तलवार की नोक पर अभिनेता रवि साहू करेंगे आखरी फैसला, इस शुक्रवार को रिलीज होगी यह फिल्म

SANJHA BIHANIYA…  छालीवुड में छत्तीसगढ़ी फिल्मों की कमी नहीं है, लगातार एक से बढ़कर एक फिल्में सिनेमाघर में प्रदर्शित हो रही है इसी कड़ी में इस शुक्रवार श्रद्धा सिनेमा प्रोडक्शन की प्रस्तुति आखिरी फैसला रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म में अभिनेता रवि साहू,अभिनेत्री दीक्षा जायसवाल, सोनाली सहारे, गणपति देवांगन समेत प्रदीप शर्मा मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।

भाई-भाई फिल्म प्रोडक्शन की प्रस्तुति फिल्म आखिरी फैसला के निर्माता यामिनी गणपति देवांगन और डीके देवांगन है। इस फिल्म के निर्देशक आदिश कश्यप हैं। फिल्म के गीतों को स्वर से सजाया है अनुराग शर्मा, सुनील सोनी, ओम परमानंद वैष्णव, अनुपमा मिश्रा, कंचन जोशी और सुनीता वस्त्रकार ने। इस फिल्म में बॉलीवुड की फिल्म तिरंगा के गेंडा स्वामी भी नजर आएंगे जो इस फिल्म का मुख्य आकर्षण बताया जा रहे हैं। फिल्म के अभिनेता रवि साहू को अभिनय का अच्छा खासा अनुभव है लेकिन अब तक वे बतौर सहायक अभिनेता अधिक नजर आए हैं लेकिन मुख्य अभिनेता के रूप में उनकी यह फिल्म दर्शकों को पसंद आने की उम्मीद है।

इस फिल्म में प्रदीप शर्मा सेंट्रल कैरक्टर में सरपंच की भूमिका में है और इस फिल्म में उनके ढेर सारे सीन है जिसमें उन्होंने जान फूंकने की पूरी कोशिश की है। प्रदीप शर्मा समेत सभी कलाकारों ने इस फिल्म को मया दुलार देने की अपील की है। राजधानी के प्रभात सिनेमा समेत छत्तीसगढ़ के तमाम सिनेमाघर में यह फिल्म एक साथ प्रदर्शित हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *