Happy birth day…. फिल्म वितरक लकी रंगशाही का धूमधाम से मनाया गया जन्मदिन
sanjha bihaniya…. जाने माने फिल्म वितरक व प्रभात सिनेमा के कर्ताधर्ता लकी रंगशाही का जन्मदिन सिनेमा घर में ही धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर बॉट ब्रो कंपनी के सभी सदस्यों ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। जन्मदिन मनाने पहुंचे लोगों में फिल्म निर्माता एवं वितरक अलक राय, अभिनेता व निर्माता राज वर्मा, शेखर चौहान, निर्देशक अनुपम वर्मा, कौशल शर्मा व मनीष देवांगन शामिल रहे। सभी बॉट ब्रो मार्केटिंग कंपनी के सदस्य भी हैं और फिल्म निर्माण से भी जुड़े हैं। बर्थडे बॉय लकी रंगशाही के जन्मदिन पर सभी ने केक काटकर उन्हें फूलों का गुलदस्ता भेंट किया।
बता दें कि बॉट ब्रो कंपनी की रायपुर टीम लगातार अपने सदस्यों का जन्मदिन इसी तरह धूमधाम से मनाती आ रही है। कुछ दिनों पूर्व इन सदस्यों ने दुबई की यात्रा भी की थी।

