अभिनेता प्रकाश अवस्थी को पितृ शोक, पिता श्री परमेश्वर लाल अवस्थी का देहावसान, कल होगा अंतिम संस्कार
SANJHA BIHANIYA… छत्तीसगढ़ के जाने-माने अभिनेता प्रकाश अवस्थी को पितृ शोक होने की खबर है, जानकारी के मुताबिक उनके पिता श्री परमेश्वर लाल अवस्थी का आज देहावसान हो गया है। उनका अंतिम संस्कार कल यानी 25 जून को महादेव घाट में किया जाएगा, अंतिम यात्रा उनके निजी निवास पुरानी बस्ती थाने के पीछे रायपुर से सुबह 10:00 बजे आरंभ होगी।
अवस्थी परिवार को इस दुख की घड़ी में संपूर्ण छत्तीसगढ़ सिनेमा जगत की ओर से सांत्वना प्रदान की गई है और शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की गई है। बता दें कि जब अभिनेता प्रकाश अवस्थी को यह खबर प्राप्त हुई तो वह कवर्धा में फिल्म मंगलसूत्र की शूटिंग में थे फिल्म के निर्देशक ने उन्हें इस शोक की घड़ी में देखकर शूटिंग पर विराम लगाने का निर्णय लिया। सभी से अपील है कि वह शोकाकुल अवस्थी परिवार के प्रति भगवान से प्रार्थना करें और श्री परमेश्वर लाल अवस्थी को भगवान अपने श्री चरणों में स्थान दें ऐसी कामना करें।

