कला जगत

सुपरस्टार करन खान फिर नजर आएंगे देवी जस गीत में, स्वर दिया है स्वर सम्राट दुकालू यादव ने

SANJHA BIHANIYA… एमडी एंटरटेनमेंट के यूट्यूब चैनल पर गुलगुल भजीया खाले की अपार सफलता के बाद पावन नवरात्रि के अवसर पर एक गीत आने वाला है जिसका शीर्षक है जग मोहनी दाई। इस गीत में अभिनय किया है सुपरस्टार करन खान और नवोदित अभिनेत्री रोशनी सूर्यवंशी ने। इस गीत को अपने स्वर से सजाया है स्वर सम्राट दुकालू यादव ने और इसे शब्द दिया है मंगल वर्मा ने।

एमडी एंटरटेनमेंट के निर्माता व अभिनेता दिनेश साहू ने बताया कि प्रतिवर्ष के अनुसार इस वर्ष भी नवरात्रि के पावन पर्व पर हमारे द्वारा एक खूबसूरत गीत लाया जा रहा है जग मोहनी दाई जिसे रायपुर के प्रसिद्ध मंदिर दूधाधारी मठ में शूट किया गया है।

इस गीत को संगीत से भी दुकालू यादव ने ही सजाया है। जग मोहिनी दाई की कोरियोग्राफी की है संदीप भारती ने और इसे कैमरे में कैद किया है रवि साहू ने।कलरफुल इस गीत को दर्शक नवरात्रि के पवित्र पर्व पर देख सकेंगे।

निर्माता व अभिनेता दिनेश साहू ने विशेष सहयोग के लिए दूधाधारी मठ के मठाधीश महंत रामसुंदर दास का धन्यवाद ज्ञापित किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *