फिल्म बनाने के लिए लिया उधार, नहीं लौटाने पर डायरेक्टर सुमीत मिश्रा और आशीष शर्मा पर हुई FIR
SANJHA BIHANIYA… जी हां यह छत्तीसगढ़ी फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ा एक मामला है जिसमें कुछ दिनों पूर्व एक फिल्म प्रेम युद्ध को बनाने के लिए निर्देशक सुमित मिश्रा और आशीष शर्मा ने सेवा कुंज मार्ग स्टेशन रोड रायगढ़ में रहने वाली महिला स्नेहा सावडीया से 15 दिनों की अवधि के लिए 21 लाख रुपए उधार लिया था,
लेकिन 15 दिन बीत जाने के बाद भी आज तक उन्हें रुपए वापस नहीं मिले। प्रार्थिया श्रीमती स्नेहा सावडीया ने रायगढ़ में छत्तीसगढ़ी फिल्म प्रेम युद्ध के डायरेक्टर सुमीत मिश्रा और आशीष शर्मा के खिलाफ धोखाधड़ी और आपराधिक षड्यंत्र करके ठगी करने के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

बता दें कि प्रार्थीया गोल्डन टेस्ट रेस्टोरेंट की संचालिका है, जिसने फिल्म प्रेम युद्ध के डायरेक्टर सुमित मिश्रा की बातों में आकर उन्हें 21 लाख रुपए की धनराशि बतौर उधार दिए थे, प्रार्थिया ने FIR में जानकारी दी कि बार-बार पैसे मांगने पर सुमित मिश्रा ने दो किस्तों में 20-20 हजार रुपए लौटाए, लेकिन जब प्रार्थीया को आशंका हुई कि सुमित मिश्रा और आशीष शर्मा ने सोची समझी साजिश के तहत उनके साथ छल कपट और धोखाधड़ी की है तब उन्होंने थाने में इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई।
वर्तमान में उक्त महिला मानसिक दबाव झेल रही हैं और उनके सामने आत्महत्या करने जैसी परिस्थितियाँ निर्मित हो गई है।

