मोहब्बत जिंदाबाद का हुआ ऑडिशन, अपनी प्रतिभा दिखाने पहुंचे ढेरों कलाकार
SANJHA BIHANIYA…. छत्तीसगढ़ी फीचर फिल्म मोहब्बत जिंदाबाद का ऑडिशन प्रारंभ हो चुका है। शनिवार को इस फिल्म के लिए बलौदाबाजार में ऑडिशन रखा गया था तो रविवार को राजधानी रायपुर में ऑडिशन संपन्न हुआ, जिसमें ढेर सारे कलाकारों ने आकर ऑडिशन दिया और अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित किया। इस दौरान फिल्म के निर्माता निर्देशक श्रीराम साहू और निर्देशक याकूब खान उपस्थित रहे। मितवा फिल्म के बैनर तले निर्मित होने वाली छत्तीसगढ़ी फीचर फिल्म मोहब्बत जिंदाबाद में आडीशन देने पधारे सभी कलाकारों ने अलग-अलग तरीके से डायलॉग बोलकर निर्माता निर्देशकों को आकर्षित करने का भरपूर प्रयास किया।

मोहब्बत जिंदाबाद के निर्माता निर्देशक श्रीराम साहू ने बताया कि बलोदाबाजार और रायपुर में हुए ऑडिशन को मिलाकर मिलाकर ढेर सारे कलाकार हमें मिले हैं, अब उनमें से स्क्रुटनी करके फिल्म के कैरक्टरों में जमने वाले कलाकारों को मौका दिया जाएगा। श्रीराम साहू ने बताया कि ऑडिशन लेने का मकसद सिर्फ नए कलाकारों को मौका देना है, क्योंकि अब तक आ रही छत्तीसगढ़ी फिल्मों में उन्हीं उन्हीं कलाकारों को देखकर दर्शक भी उब चुके हैं, इसीलिए ऑडिशन के माध्यम से हम छत्तीसगढ़ी सिनेमा को नए कलाकार देना चाहते हैं। फिल्म का निर्देशन कर रहे याकूब खान ने बताया कि जल्द ही फिल्म की शूटिंग प्रारंभ की जाएगी। ऑडिशन को लेकर उन्होंने कहा कि ऑडिशन से हमें नए कलाकारों की प्रतिभा देखने को मिलती है जो कहीं ना कहीं उचित मार्गदर्शन और सही प्लेटफॉर्म नहीं मिलने के कारण छिपे रह जाते हैं।
बलौदाबाजार और रायपुर में संपन्न हुए ऑडिशन में एसबी सोरी, पूजा प्रजापति, मुमताज भाई और पुरुराज साहू ने अहम भूमिका अदा की। उन्होंने कलाकारों को ऑडिशन स्थल तक पहुंचने में काफी मदद की और उनका उत्साहवर्धन किया।

