रिलीज हुआ ‘बस्तर: द नक्सल स्टोरी’ का ट्रेलर, नक्सलियों की क्रूरता देख कांप जाएगी रूह
SANJHA BIHANIYA….. बॉलीवुड एक्ट्रेस अदा शर्मा की फिल्म बस्तर द नक्सल स्टोरी का ट्रेलर फाइनली रिलीज हो गया है. फिल्म बस्तर द नक्सल स्टोरी को लेकर चर्चा में बनी एक्ट्रेस अदा शर्मा की इस फिल्म में छत्तीसगढ़ के नक्सलियों के खूंखार रूप को दिखाया जाएगा. अदा शर्मा के इस फिल्म को लेकर काफी क्रेज बना हुआ है।
IPS ऑफिसर के किरदार में अदा शर्मा
बस्तर: द नक्सल स्टोरी का ट्रेलर रिलीज़ हो गया है इस ट्रेलर में अदा नक्सलियों के खिलाफ जंग लड़ती हुई नजर आ रही हैं. ट्रेलर की शुरुआत में नक्सलियों का काफी खूंखार और भयानक रूप देखने को मिला है. फिल्म में अदा शर्मा एक IPS ऑफिसर को किरदार में है. नक्सलियों के काम करने के तरीके से लेकर उनके खूंखार चेहरे की झलक इस ट्रेलर में देखने को मिली है. फिल्म में नक्सलियों की क्रूरता देख आपकी रूह कांप जाएगी।
फिल्म के कलाकार
बीते साल की ब्लॉकबस्टर फिल्मों में शुमार फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ के निर्माता व रचनात्मक निर्देशक विपुल शाह ने इस साल अपनी नई विचारोत्तेजक फिल्म ‘बस्तर द नक्सल स्टोरी’ पूरी कर ली है। 15 मार्च को रिलीज होने जा रही इस फिल्म के मुख्य कलाकारों में फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ की अदाकारा अदा शर्मा के अलावा इंदिरा तिवारी, शिल्पा शुक्ला, यशपाल शर्मा और विजय शामिल हैं। फिल्म की कहानी पुलिस महानिरीक्षक नीरजा माधवन की सियासत और सिस्टम के खिलाफ जाकर नक्सलियों के खिलाफ युद्ध छेड़ने की कहानी है और ये कहानी एक असल पुलिस अफसर की कहानी से प्रेरित बताई जाती है।

