सनिमा

सेट पर नहीं पहुंची अनीकृति चौहान, निर्देशक ने हीरोइन ही बदल डाली

SANJHA BIHANIYA…बिलासपुर में बन रही छत्तीसगढ़ी फिल्म दुल्हन वही जो पिया मन भाए में अनिकृति चौहान बतौर मुख्य अभिनेत्री कास्ट की गई थी लेकिन शूटिंग के पहले दिन पूरी यूनिट को उनका इंतजार करना पड़ा

बता दे कि उस वक्त अनिकृति बिलासपुर में ही थी लेकिन वह शूटिंग पर नहीं पहुंची , फिल्म के निर्देशक शिवनरेश केसरवानी ने फोन पर बताया कि 3 दिनों तक अनिकृति द्वारा बहाना बनाया गया , जिसके चलते पूरी यूनिट खाली बैठी रही अंत में हार कर उन्होंने निर्णय लिया और अनीकृति की जगह सोनाली सहारे को साइन कर लिया गया

उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ की लोकप्रिय अभिनेत्री अनिकृति को ऐसा नहीं करना चाहिए था , उनके इस कृत्य से मुझे आर्थिक हानि हुई है और शूटिंग देर से शुरू हो पाई , बता दें कि इस फिल्म में पूर्व में अनिकृति के साथ मन कुरैशी थे जो हिट जोड़ी है , अब सोनाली सहारे के साथ मन कुरैशी यह भी एक जोड़ी है, इस जोड़ी वाली फिल्म बी ए सेकंड ईयर को काफी पसंद किया गया था

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *