छत्तीसगढ़ी सिनेमा को नई दिशा प्रदान करेगी मेरी फिल्म – बॉबी
sanjha bihaniya…हमेशा बड़े बजट की फिल्म बनाने में माहिर निर्माता व अभिनेता बॉबी खान ने कहा कि उनकी छत्तीसगढ़ी फिल्म “मोर मया ला राखे” रहिबे छत्तीसगढ़ी सिनेमा को एक नई दिशा प्रदान करेगी जिसका लाभ आने वाली फिल्मों को मिलेगा,
बॉबी खान ने बताया कि इसके पूर्व भी उन्होंने सोनचिरैया फिल्म के माध्यम से एक नया ट्रेंड शुरू किया था जिसे आज भी निर्माता अपनाते हैं वह ट्रेंड है फिल्म के हर कलाकार का अलग-अलग पोस्टर प्रदर्शित करना,

आगामी 12 अगस्त को रिलीज हो रही बॉबी खान की छत्तीसगढ़ी फिल्म “मोर मया ला राखे रहिबे” के प्रचार प्रसार को देखकर सभी हतप्रभ हैं, लेकिन सच्चाई यही है कि बिना पब्लिसिटी के तो टूथपेस्ट भी नहीं बिकता तो फिल्में कैसे चलेंगी।आपको याद होगा आमिर खान की फिल्म पीपली लाइव वह फिल्म 5 करोड़ में बनाई गई थी लेकिन उसकी पब्लिसिटी में लागत से दोगुना खर्च किया गया था।

रक्षाबंधन और स्वाधीनता दिवस के पावन पर्व पर प्रदर्शित होने वाली यह छत्तीसगढ़ी फिल्म “मोर मया ला राखे रहिबे” की चर्चा सभी की जुबान पर है, राजधानी समेत संपूर्ण छत्तीसगढ़ में इसके बड़े-बड़े पोस्टर लगाए गए हैं यही वजह है कि पहली बार किसी छत्तीसगढ़ी फिल्म के प्रदर्शन की सूचना लोगों तक पहुंचाई गई है, नहीं तो कितनी ही छत्तीसगढ़ी फिल्में कब आती है और कब चली जाती पता ही नहीं चल पाता।

