राम जन्मोत्सव के गीत की शूटिंग की तैयारी में जुटी रामायण की टीम, 14 अगस्त को रायपुर और चंदखुरी में होगा जय श्री राम
sanjha bihaniya…छत्तीसगढ़ी बोली में बन रही रामायण “राम के लीला” के शूटिंग का अगला चरण होगा राम जन्मोत्सव जिसकी तैयारियों में रामायण की टीम अभी से लग गई है, इस दिन यानी 14 अगस्त को भगवान श्री राम के जन्म उत्सव पर आधारित गीत की शूटिंग की जाएगी, जिसमें राम के लीला के मुख्य पात्रों समेत रायपुर के जोरा और चंदखुरी धाम के ग्रामीण बड़ी संख्या में हिस्सा लेंगे, निर्माता जसबीर कोमल ने बताया कि इस दिन क्राउड बहुत ज्यादा होगा इसलिए तैयारियों को लेकर इस सप्ताह की शूटिंग रद्द कर दी गई है अब सीधे 14 अगस्त को राम जन्मोत्सव के गीत की शूटिंग की जाएगी, इस गीत को लीड करेंगी अंकिता डडसेना, जिसका निर्देशन दिलीप बैस और मनोज दीप करने वाले हैं,

जसबीर ने बताया कि इस दौरान राजा दशरथ यानी विजय मिश्रा “अमित”, तीनों रानियां और अयोध्यावासियों के रूप में चंदखुरी धाम के ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहेंगे, 14 अगस्त को होने वाले गीत को लिखा है अशोक तिवारी ने और इसे डिजाइन किया है कार्यकारी निर्देशक नितेश लहरी ने, रामायण के सन्योजक अखिलेश वर्मा और तिलक वर्मा हैं, इसके सह निर्देशक धर्मेन्द्र यदु हैं,
निर्माता जसबीर कोमल ने बताया कि यह धारावाहिक और फिल्म रामायण “राम के लीला” जन सहयोग से ही पूर्ण हो पाएगी, इसके लिए उन्होंने सभी राम भक्तों से अपील की है कि वे इस पुनीत कार्य में स्वेक्षानुसार सहयोग करें और रामलला की कहानी पर आधारित “राम के लीला” रामायण के निर्माण में सहयोगी बने, उन्होंने सहयोग के लिए अपना फोन पे नंबर भी जारी किया है जिसमें यथाशक्ति अनुसार सभी मदद कर सकते हैं, उनका फोन पे नंबर है…. 97522 50026 91111 67232

