राउत नाचा और करमा नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन 13 अगस्त को, रहने खाने की व्यवस्था भी
sanjha bihaniya…आगामी 13 अगस्त को फिल्म सिटी जोरा में राउत नाचा और करमा नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है, इस प्रतियोगिता में प्रवेश निशुल्क है और कलाकारों के रहने खाने की व्यवस्था भी आयोजक ही करेंगे, इस प्रतियोगिता का आयोजन नेहा कोमल फिल्म प्रोडक्शन के द्वारा किया जा रहा है जिसमें विजयी टीम के कलाकारों को रामायण राम के लीला में अभिनय का मौका भी दिया जाएगा,

आयोजक जसबीर कोमल ने बताया कि राउत नाचा और करमा नृत्य प्रतियोगिता में टीम ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लें और इसे सफल बनावे, उन्होंने कलाकारों को प्रतियोगिता के बाद अपनी फिल्म राम के लीला में अभिनय का मौका देने की बात भी कही, बता दें कि आगामी 14 अगस्त को रामायण राम के लीला के राम जन्मोत्सव पर गीत का फिल्मांकन किया जाएगा जिसमें ढेर सारे कलाकारों की आवश्यकता है।

