बॉबी खान की फिल्म को मिला प्यार, दर्शकों ने की फिल्म की सराहना
sanjha bihaniya…बहुचर्चित छत्तीसगढ़ी फिल्म “मोर मया ला राखे रहिबे” शुक्रवार को 12 सिनेमाघरों में प्रदर्शित हुई, राजधानी रायपुर के श्याम सिनेमाघर में प्रीमियर के दौरान छत्तीसगढ़ी संस्कृति की झलक देखने को मिली,
पारंपरिक वेशभूषा में दर्जनों कलाकारों ने फिल्म के गीत पर नृत्य किया श्याम टॉकीज के सामने सड़क पर कलाकारों को देखने भीड़ इकट्ठी हो गई, गीत पर अभिनेता बॉबी खान और अभिनेत्री प्रतिभा पांडे कलाकारों के साथ थिरकते नजर आए,
जितनी भीड़ सिनेमाघर के अंदर रही उतनी ही बाहर भी नजर आई, फिल्म देख कर निकले दर्शकों ने फिल्म को पसंद किया। अभिनेता बॉबी खान ने फिल्म को लेकर पब्लिक का अच्छा रिस्पॉन्स होने की बात कही वहीं उन्होंने सभी को धन्यवाद दिया, अभिनेत्री प्रतिभा पांडे ने भी कलाकारों के साथ जोरदार डांस किया उन्होंने दर्शकों के इस प्यार के लिए धन्यवाद दिया और सेल्फी भी खिंचवाई,
सिनेमाघर के अंदर गीतो में सीटी बजी , लोगों ने गीतों को तो पहले ही पसंद कर लिया था अब फिल्म भी उन्हें पसंद आ रही है।

