सनिमा

तनुश्री भी पहुंची रायपुर, अपनी फिल्म के प्रति मया पाकर हुई गदगद

sanjha bihaniya…छत्तीसगढ़ी फिल्म “मोर मया ला राखे रहिबे” को दर्शकों का प्यार और दुलार मिल रहा है, 15 अगस्त को दर्शकों की भारी भीड़ फिल्म देखने पहुंची,

इस मौके पर फिल्म की अभिनेत्री तनुश्री ने सभी का अभिवादन किया, “मोर मया ला राखे रहिबे” के निर्माता व अभिनेता बॉबी खान ने बताया कि फिल्म को देखने लोग बड़ी संख्या में आ रहे हैं और कलाकारों को अपने बीच पाकर खुश हो रहे हैं,

इस फिल्म के प्रीमियर के दिन कलाकारों ने जमकर डांस किया था जिसके चलते श्याम टॉकीज के सामने वाली सड़क पर जाम की स्थिति भी निर्मित हो गई थी, फिल्म में प्रतिभा पांडे के अलावा तनुश्री ने भी अभिनय किया है, वह रिलीज के तीसरे दिन रायपुर पहुंची और अपनी फिल्म के प्रति दर्शकों का प्यार देखकर गदगद हो गई,

तनुश्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ी फिल्मों के प्रति यहां के दर्शकों को काफी लगाव है और वे अपनी बोली की फिल्मों को पसंद करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *