सनिमा

अभिनय से फिल्म निर्माण में आए नरेंद्र दावड़ा की पहली कृति है “सतरंगी 420”, अक्टूबर माह में होगी रिलीज

SanjhaBihaniya…..ले चलहूं अपन दुवारी, मिसेज फलानिन,कका जिन्दा हे,माटी पुत्र और हिंदी में तू चाहिए, गुगली  जैसे कई प्रोजेक्ट में अभिनय कर चुके चरित्र अभिनेता नरेंद्र दावड़ा बतौर निर्माता छत्तीसगढ़ी सिनेमा में डेब्यू करने जा रहे हैं। उनकी पहली छत्तीसगढ़ी फिल्म है “सतरंगी 420” जो अक्टूबर माह में प्रदर्शन के लिए तैयार हैं। गीत, संगीत, कॉमेडी, रोमांस व भरपूर मनोरंजक फिल्म साबित होगी “सतरंगी 420″। इस फिल्म के निर्देशक रमाकांत सोनी है और निर्माता नरेंद्र दावड़ा जी इसके पूर्व ढेर सारी छत्तीसगढ़ी फिल्मों में बतौर चरित्र अभिनेता काम कर चुके हैं, अभिनय करते-करते उन्होंने फिल्म निर्माण करने का मन बनाया तो कड़ी से कड़ी जुड़ती गई और फिल्म “सतरंगी 420” बनकर तैयार हो गई। इस फिल्म के मुख्य कलाकारों में आशु राजपूत, शालिनी विश्वकर्मा और शिल्पा मानिकपुरी की जोड़ी है।

 

सह कलाकारों में उपासना वैष्णव, पायल चौरे, ललित उपाध्याय, किशोर जाटव समेत स्वयं नरेंद्र दावड़ा ने भी अभिनय किया है। फिल्म के गीतों को स्वर दिया है चंपा निषाद और सुनील सोनी ने। इस फिल्म के गानों का नृत्य निर्देशन स्वर्गीय निशांत उपाध्याय द्वारा किया गया है चरित्र अभिनेता से निर्माता बने नरेंद्र दावड़ा ने बताया कि “सतरंगी 420” में वह सारी चीज हैं जो एक अच्छी फिल्म में होनी चाहिए, क्योंकि मैं भी एक कलाकार हूं तो इस फिल्म के निर्माण के दौरान सभी कलाकारों का मुझे भरपूर सहयोग मिला, सभी के सहयोग से ही यह फिल्म बंद कर तैयार हो पाई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *