सनिमा

छत्तीसगढ़ी सिनेमा में शोक की लहर, निर्माता-निर्देशक क्षमानिधि मिश्रा का दुखद निधन

SANJHA BIHANIYA…छत्तीसगढ़ी सिनेमा के जाने-माने निर्माता-निर्देशक और गायक क्षमानिधि मिश्रा का आज आकस्मिक निधन हो गया , उनके निधन की खबर से पूरा सिनेमा जगत शोक की लहर में डूब गया ,

बता दें कि वे कुछ दिनों से स्वास्थ्य खराब होने की वजह से घर पर आराम कर रहे थे , घर से ही वे अपना काम संपादित किया करते थे , उनके जुझारू शैली ने सबका दिल जीत लिया था , वह सभी के आदरणीय थे, दूरदर्शन से लेकर छत्तीसगढ़ी सिनेमा तक उन्होंने अपनी कृति के झंडे गाड़े थे ,

वह एक उम्दा अभिनेता भी थे , खासकर कॉमेडी में उनका कोई मुकाबला नहीं था , उनके निधन की खबर ने सभी को रुला दिया ,

निधन की खबर उनके पुत्र मुकेश ने सोशल मीडिया में साझा की , जिसके बाद उन्हें श्रद्धांजलि देने का तांता लग गया , भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *