महंगाई से देशवासियों को लूटने का कोई अवसर नहीं छोड़ रही मोदी सरकार – डिसूजा
SANJHA BIHANIYA…महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेटा डिसूजा ने रायपुर में प्रेस वार्ता लेकर मोदी सरकार के खिलाफ ढेर सारी बातें कहीं , उन्होंने महंगाई को लेकर अपनी बात शुरू की जिसमें उन्होंने गैस , तेल , पेट्रोल और डीजल का जिक्र किया , डिसूजा ने पत्रकारों से कहा कि भाजपा की मौजूदा सरकार घरेलू उत्पादन को बढ़ावा देने के बजाय केवल आयात को प्रोत्साहित कर रही है, उन्होंने यूपीए सरकार के बारे में बताया कि 27 करोड़ों लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकाला लेकिन वही मोदी सरकार ने पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार की मेहनत पर पानी फेरते हुए 23 करोड लोगों को वापस गरीबी रेखा के नीचे धकेल दिया,

नेटा डिसूजा ने जहां छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार के कार्य की जमकर तारीफ की वहीं मोदी सरकार पर राष्ट्रीय सामाजिक सहायता जैसे कार्यक्रमों पर बजट में लगातार कटौती का आरोप भी लगाया, पत्रकार वार्ता में महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ छत्तीसगढ़ प्रभारी सुनीता सेहरावत , प्रदेश अध्यक्ष फूलों देवी नेताम और संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला भी उपस्थित रहे

