जसबीर कोमल की फिल्म मोला उहिच लड़की चाही बात खतम की शूटिंग हुई पूर्ण , जल्द ही पोस्ट प्रोडक्शन कर रिलीज की है तैयारी
SANJHA BIHANIYA RAIPUR…निर्माता जितेंद्र साहू और निर्देशक जसबीर कोमल की छत्तीसगढ़ी फिल्म मोला उहिच लड़की चाही बात खतम की शूटिंग पूर्ण कर ली गई है , फिल्म के आखिरी शेड्यूल में पारिवारिक गीत और सैड सॉन्ग को फिल्माया गया , फिल्म की कमान संभाल रहे नितेश लहरी ने बताया कि पारिवारिक सॉन्ग में लगभग 20 से 30 लोगों का क्राउड इस्तेमाल किया गया है,
उल्लेखनीय है कि यह गीत गोद भराई के कार्यक्रम पर आधारित था जिसमें कलाकारों के साथ रायपुर के जाने-माने गणमान्य लोग भी शामिल हुए , जिनमें निर्माता अशोक तिवारी, भिलाई के राम के लीला के संयोजक अखिलेश वर्मा , कृष्णा मिरी , डीएस नाग, गौरी नायडू, समेत दर्जनों लोगों ने इस गीत में हिस्सा लिया
बता दें कि इस फिल्म की शूटिंग के दौरान कलाकारों में काफी उत्साह देखा गया , फिल्म में दमदार भूमिका निभा रहे अभिनेता दिनेश साहू ने बताया कि इस फिल्म से उन्हें एक पहचान मिलेगी जो उन्हें शिखर तक ले जाने में सार्थक साबित होगी , इस फिल्म के गाने विशाखापट्टनम में भी शूट किए गए हैं , फिल्म में गीत संगीत का कार्य स्वयं जसबीर कोमल ने संभाला है वहीं फिल्म की पटकथा और संवाद का काम नितेश लहरी ने देखा है ,फिल्म में कैमरा संजय महतो , सोनू विभार और दीपक बावनकर ने संभाला है,
फिल्म के निर्देशक जसबीर कोमल ने बताया कि फिल्म की रिलीज डेट अनुमानित 2 सितंबर तय की गई है , फिल्म में मुख्य भूमिकाओं में राकेश यादव , डॉली दीपिका सिंह , दिनेश साहू, अनुषा शर्मा , रवि साहू , पुष्पेंद्र सिंह ,उपासना वैष्णव, उर्वशी साहू , दीपाली पांडे सहित कई दिग्गज कलाकार नजर आएंगे , फिल्म पूर्ण होने पर निर्माता जितेंद्र साहू ने सभी कलाकारों और तकनीशियनों का आभार जताया है

