सनिमा

राजधानी के दो सिनेमाघरों में होगा प्रदर्शन , चल हट कोनो देख लिही का कल खुलेगा पत्ता

SANJHA BIHANIYA…निर्माता छोटेलाल साहू और निर्देशक सतीश जैन की छत्तीसगढ़ी फिल्म चल हट कोनो देख लिही के प्रदर्शन में अब कुछ घंटो का फासला और है , उसके बाद यह फिल्म दर्शको के बीच होगी , शानदार गाने और संवादों से सजी इस फिल्म का सभी को बेसब्री से इन्तेजार था ,अब वह घडी आ गई है जब इस फिल्म के पत्ते खुलने वाले है , राजधानी के प्रभात और श्याम सिनेमाघर में एक साथ यह प्रदर्शित होने वाली है जिसे लेकर दर्शको में काफी उत्साह है , इसके साथ यह फिल्म अन्य शहरों के सिनेमाघरों और मल्टीप्लेक्स में भी रिलीज होगी

बहरहाल इस फिल्म को लेकर सभी ने पब्लिसिटी में अपना सहयोग दिया है ,किसी ने प्रमोशनल सोंग बनाया तो किसी ने ख़बरें प्रकाशित की वो भी सकारात्मक ,सभी का प्यार और आशीर्वाद इस फिल्म के साथ है , अब देखना है कि सतीश जैन की पूर्व फिल्मो की तरह यह फिल्म भी क्या सुपरहिट होगी ,इस फिल्म में दिलेश साहू ,अनिकृति चौहान , प्रदीप शर्मा, रजनीश झांझी और अंजलि सिंह मुख्य भूमिका में है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *