कलाकारों ने ऐसा जमाया रंग की आयोजकों को बंद करना पड़ा समय से पहले कार्यक्रम
SANJHA BIHANIYA…यह किस्सा है होली मिलन समारोह रंग रसिया का, छत्तीसगढ़ी फिल्म इंडस्ट्रीज के होली मिलन का कार्यक्रम जो आयोजित हुआ हरिभूमि समाचार पत्र के प्रांगण में , आई एन एच टीवी समाचार चैनल भी साथ रहा , उन्होंने पूरे होली मिलन की रिकॉर्डिंग भी की
शुरू में प्रोग्राम में देरी होती नजर आई लेकिन कलाकारों का जब आना शुरू हुआ तो चलता ही रहा अंत तक, जब तक कार्यक्रम के खत्म करने की घोषणा आयोजकों ने नहीं की तब तक छत्तीसगढ़ी कलाकारों का जमघट यू हीं जमा हुआ था, मानो होली मिलन नहीं यह कलाकारों का मिलन समारोह हो
क्या रायपुर ,क्या दुर्ग, क्या भिलाई सभी जगह से कलाकार एक दूसरे को होली की बधाई देने पहुंचे थे सभी नाचते और झूमते नजर आए, इनमें खासकर सतीश जैन जी, संतोष जैन जी, मनोज वर्मा जी, योगेश भैया, अशोक तिवारी, लखी सुन्दरानी, संगीता निषाद, दीपाली पांडे , जसबीर कोमल, राजनिश झांझी, दिनेश साहू, वर्षा माणिकपुरी, प्रमिला रात्रे, किशोर मंडल, आज़म खान, नितेश लहरी , निशांत और दिलीप बैस के साथ अन्य सभी कलाकार पूरे समय नाचते,झूमते और गुलाल उड़ाते नजर आए
गायक दुकालू यादव से लेकर नीलकमल वैष्णव के गानों ने यहां शमा बांध दिया , नए गाने सामी सामी पर आधारित होली गीत “आगे होली” ने अपना अलग ही रंग जमाया , गीत के कलाकारों ने प्रदर्शन कर सभी का मन मोह लिया , पोस्टर का भी विमोचन किया गया , कलाकारों में महिलाओं की विशेष भागीदारी रही जिन्होंने नृत्य कर बाजी मार ली, पूरे समय योगेश भैया अपने अंदाज में रहे और सभी को नाचने पर मजबूर किया,
बहरहाल सभी को कार्यक्रम पसंद आया लेकिन समय की कमी ने सभी के दिल को दुखा दिया

