कला जगत

निर्माता दिनेश साहू लेकर आए हैं झोलटू राम को नए अंदाज में , होली गीत बनाकर यूट्यूब में मारी एंट्री, पहले गीत को मिला अच्छा रिस्पांस

SANJHA BIHANIYA…निर्माता दिनेश साहू ने अपने यूट्यूब चैनल की शुरुआत की है जिसका नाम है एम डी इंटरटेनमेंट, अपने चैनल पर उन्होंने पहला गीत होली का अपलोड किया है, जिसे “आगे होली” का नाम दिया गया है,

सुपरहिट फिल्म पुष्पा के गीत सामी सामी की थीम पर बना यह गीत अभी से लोगों की जुबान पर चढ़ गया है, इसकी रिकॉर्डिंग मंडल म्यूजिक में की गई है, और इसे सोनडोंगरी में शूट किया गया है ,

इस गीत में वर्षा मानिकपुरी और आजम खान ने अभिनय किया है जिसे निर्देशित दीपक बावनकर ने किया है, डांस का बीड़ा कोरियोग्राफर दिलीप बैस ने उठाया है, इस गीत का जोरदार संपादन श्रीमंत बारिक ने किया है ,

निर्माता दिनेश साहू ने बताया कि होली गीत के अच्छे रिस्पॉन्स को देखते हुए जल्द ही नवरात्रि का गीत भी अपलोड किया जाएगा , इस होली गीत में स्वर दिया है प्रमिला रात्रे ने और गीत आज़म खान ने लिखा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *