दुखद खबर.. निर्माता-निर्देशक जसबीर कोमल का निधन, छत्तीसगढ़ी सिनेमा जगत में शोक की लहर
संझा बिहनिया…अपने द्विअर्थी बोलचाल और सभी से हंसी मजाक करने वाले निर्माता-निर्देशक जसबीर कोमल का श्याम नगर निवास में दुखद निधन हो गया, उनकी अंतिम यात्रा आज शाम 4:30 बजे तेलीबांधा श्मशान घाट के लिए रवाना होगी, प्राप्त जानकारी के अनुसार पिछले कुछ दिनों से वह बीमार चल रहे थे, उन्हें किडनी से संबंधित बीमारी ने जकड़ रखा था, आज सुबह वह सभी को अलविदा कह गए, इस खबर से जहां पूरा सिनेमा जगत शोक में व्याप्त है वही बड़ी संख्या में लोग श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं, जसबीर कोमल ने छत्तीसगढ़ी सिनेमा को कई फिल्में और गीत दिए, फिलहाल वे रामायण राम की लीला के निर्माण में व्यस्त थे साथ ही मोर महादेव भी कर रहे थे, ईश्वर जसबीर कोमल को अपने श्री चरणों में स्थान दे

