कला जगत

Chhattisgarh: कल से प्रारम्भ होगी शूटिंग छत्तीसगढ़ी फिल्म सेल्फी बेबो की , लोकेशन होगा शक्ति

संझा बिहनिया रायपुर… (Chhattisgarh) दुनिया वैश्विक महामारी से उभर रही है और लाक डाउन पूरे देश से खत्म हो चुका है , हर उद्योग वापस पटरी पर आ चुका है, ऐसे में छत्तीसगढ़ी फिल्म इंडस्ट्रीज में भी धड़ाधड़ फिल्मों की शूटिंग की जा रही है,

इसी कड़ी में चित्राग्रही फिल्म्स मुंबई और निर्देशक दीपक आदित्य अपने वादे के अनुसार छत्तीसगढ़ की पहली हॉरर कॉमेडी फिल्म सेल्फी बेबो की शूटिंग लॉकडाउन के बाद वापस 16 दिसंबर से शुरू करने की जानकारी दी है।

आपको बता दें कि (Chhattisgarh) सेल्फी बेबो का सुरूर बनने से पहले ही प्रदेशवासियों में काफी ज्यादा है , यह फिल्म शूटिंग के पहले ही दर्शकों में काफी लोकप्रिय हो चुकी है । छत्तीसगढ़ के प्रदेश वासी बहुत उत्सुकता से प्रदेश की पहली हॉरर कॉमेडी फिल्म सेल्फी बेबो का इंतजार कर रहे हैं,

(Chhattisgarh) निर्देशक दीपक आदित्य और लेखक तथा अभिनेता रोशन श्रीवास और आशीष के कहना है कि फिल्मे में बहुत हाई लेवल के एक्सपेरिमेंट किए गए हैं, फिल्म की कहानी गाने सिनेमैटोग्राफी और कैरेक्टर्स काफी अलग और यूनिक है तथा जमीन से जुड़े हैं।

यह फिल्म मेकर्स और दर्शक दोनों का सिनेमा के प्रति नजरिया बदल देगी और छत्तीसगढ़ में फिल्म मेकिंग का एक नया ट्रेंड सेट करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *