एसपी की दमदार भूमिका में श्रीराम साहू , जसबीर की फिल्में कर रहे अभिनय , शूटिंग पूर्णता की ओर
SANJHA BIHANIYA RAIPUR…निर्माता जितेंद्र साहू की छत्तीसगढ़ी फिल्म “मोला उहिच लड़की चाही बात खतम” में एसपी के दमदार रोल में नजर आएंगे श्रीराम साहू , साहू इसके पूर्व शॉर्ट फिल्मों में भी अभिनय कर चुके हैं , उन्होंने बताया कि इस रोल के लिए वे काफी तैयारी किए हैं, पुलिस कप्तान के कैरेक्टर के लिए पूरे ड्रेस से लेकर बैग और जूते का इंतजाम उन्होंने स्वयं किया है,
फिल्म के निर्देशक जसबीर कोमल ने बताया कि उनकी फिल्म की शूटिंग अब पूर्णता की ओर है , इस फिल्म में उन्होंने नए नए कलाकारों को मौका दिया है, फिल्म को निर्देशित कर रहे नितेश लहरी ने बताया कि सभी कलाकार उम्दा अभिनय कर रहे हैं , उनके अभिनय को देखकर नहीं लगता कि वह पहली बार अभिनय कर रहे हैं
इस फिल्म की शूटिंग रायपुर के आसपास की गई है फिल्म का क्लाइमेक्स सरोना में शूट किया जा रहा है, फिल्म में राकेश यादव, दीपिका ,दिनेश साहू ,अनुषा शर्मा, योगेश अग्रवाल, पुष्पेंद्र सिंह समेत कलाकारों की एक लंबी फेहरिस्त है।

