सनिमा

निर्माता मोहित साहू का है जन्मदिन, बधाईयों का लगा तांता, छत्तीसगढ़ वासियों से अपनी आगामी फिल्म के लिए मांगा आशीर्वाद

SANJHA BIHANIYA RAIPUR…एन.माही फिल्म प्रोडक्शन के चेयरमैन और फिल्म निर्माता मोहित साहू को उनके जन्मदिन पर बधाई देने वालों का तांता सा लग गया है, पूरे छत्तीसगढ़ी सिनेमा जगत की तमाम हस्तियों ने उन्हें उनके अवतरण दिवस की बधाई दी साथ ही उनके फिल्मों के लिए उन्हें शुभकामनाएं दी ,

बता दें कि मोहित साहू छत्तीसगढ़ी सिनेमा के एक ऐसे निर्माता साबित हुए हैं जिन्होंने संघर्ष कर रहे निर्देशकों को मौका दिया है और उन्हें प्लेटफार्म मुहैया कराया है , मोहित साहू ने अभी तक मोर जोड़ीदार , मोर जोड़ीदार 2 , रजनी और लव दीवाना जैसी फिल्में दी हैं,

निर्माता मोहित साहू का है जन्मदिन, बधाईयों का लगा तांता, छत्तीसगढ़ वासियों से अपनी आगामी फिल्म के लिए मांगा आशीर्वाद

अभी आगामी 19 नवंबर को उनकी फिल्म घर परिवार दर्शकों के बीच होगी जिसमें मुस्कान साहू और जीत शर्मा की जोड़ी है , यह फिल्म एक पारिवारिक फिल्म है जो दर्शकों को जरूर पसंद आएगी, अपने जन्मदिवस पर मोहित साहू ने सभी फिल्मी हस्तियों का धन्यवाद दिया एवं उनसे आशीर्वाद की कामना की ,

बता दें कि उनके अनुज छोटे भाई दिलेश साहू के रूप में उन्होंने छत्तीसगढ़ी सिनेमा को एक एक्शन स्टार दिया है , जो अभी सतीश जैन की फिल्म में जल्द ही नजर आने वाले हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *