सनिमा

बहुत ही सीमित संसाधनों को लेकर निर्देशक जसबीर कोमल ने अपनी फिल्म का ड्रामा पोर्शन पूर्ण किया,सभी कर रहे हैं तारीफ, निर्माता जितेंद्र साहू ने जताया आभार

SANJHA BIHANIYA RAIPUR…छत्तीसगढ़ी फिल्म मौला उहिच लड़की चाही बात खतम के शूटिंग के दौरान की कई बातें बड़ी ही रोचक हैं जो इस फिल्म के साथ हुआ किसी फिल्म के साथ नहीं हुआ होगा , फिर भी निर्देशक जसबीर कोमल ने हिम्मत दिखाते हुए सीमित संसाधनों में फिल्म को पूर्णता की ओर ले गए और सारा का सारा ड्रामा पोर्शन कंप्लीट कर लिया जिसकी तारीफ सभी ने की, और तो और फिल्म के निर्माता जितेंद्र साहू ने उनका आभार भी माना

बता दें कि फिल्म की शूटिंग में संसाधन कम जरूर हैं लेकिन कैमरे तीन हैं जिससे फिल्म में कटस ढेर सारे हैं जो फिल्म की सुंदरता में चार चांद लगाएंगे , इसके साथ जसबीर कोमल ने फिल्म के गीत संगीत में भी प्राण फूंक दिए हैं, जिसने भी फिल्म के गीत संगीत को सुना वह मंत्रमुग्ध हो गया ,

इस फ़िल्म में मुंबई की कलाकार अनुषा शर्मा को भी जसबीर ही लेकर आए , अनुषा ने मुंबई में कई सारे सीरियल में काम किया है और छत्तीसगढ़ी फिल्म में काम करके उन्हें बहुत अच्छा लगा, जिसके लिए वे जसबीर कोमल को धन्यवाद देती हैं, इस फिल्म में जसबीर कोमल हमेशा की तरह नए कलाकारों को बहुत मौका दिए हैं, जिनमें पायल साहू ,संजू साहू ,भुनेश्वर , तापस, जय समेत कई नए कलाकार हैं ,

इस फिल्म की खास बात यह है कि इसके मुख्य कलाकार जो बस्तर के राकेश यादव और दीपिका सिंह है , उन्होंने पहली बार छत्तीसगढ़ी फिल्म में काम किया है, इसी के साथ ही छत्तीसगढ़ी सिनेमा के लोकप्रिय कलाकारों में पुष्पेंद्र सिंह, दिनेश साहू ,उपासना वैष्णव ,रवि साहू ,उर्वशी ,योगेश अग्रवाल ,दीपाली पांडे ,नीरज उईके,आर कृष्णा, श्रीराम साहू और धर्मेंद्र सोनी ने भी इसमें अभिनय के जौहर दिखाए हैं ,

इस फिल्म के तुरंत बाद जसबीर कोमल छत्तीसगढ़ी रामायण राम की लीला में व्यस्त हो जायेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *