छत्तीसगढ़ी सिनेमा का बढा मान, मनमोहन सिंह ठाकुर को मिलेगा किशोर साहू सम्मान, राज्य अलंकरण में मिला स्थान
SANJHA BIHANIYA RAIPUR…बहुत ही हर्ष का विषय है कि राजधानी रायपुर के चर्चित अभिनेता और सब के दिलों में राज करने वाले मनमोहन सिंह ठाकुर का चयन राज्य अलंकरण सम्मान के लिए किया गया है , इन्हें किशोर साहू सम्मान से सम्मानित किया जाएगा,
मनमोहन ने बताया कि यह पुरस्कार उनके लिए बहुत अहमियत रखता है इसके लिए वे राज्य शासन को धन्यवाद देते हैं जिन्होंने एक छोटे से कलाकार को इस लायक समझा,
राज्य उत्सव में छत्तीसगढ़ के कई प्रतिभाओं का सम्मान होगा जिनमें सुनील तिवारी भी शामिल है।

