क्लाइमेक्स हो रहा शूट , जसबीर की फिल्म की शूटिंग अंतिम चरण पर, फाइट सीन में शामिल हुए सभी कलाकार
SANJHA BIHANIYA RAIPUR…निर्माता जितेंद्र साहू और निर्देशक जसबीर कोमल की छत्तीसगढ़ी फिल्म मोला उहिच लड़की चाही बात खतम की शूटिंग अब खत्म होने वाली है, ड्रामे का फिल्मांकन लगभग पूर्ण हो चुका है जिसमें 2 गाने भी शामिल हैं, बाकी गीतों को दीपावली के बाद शूट किया जाएगा , फिल्म का क्लाइमैक्स अभी शूट किया जा रहा है जिसमें फिल्म के सभी कलाकार उपस्थित थे,
क्लाइमेक्स के दौरान फाइट मास्टर जॉनसन अरुण एवं साथीयों ने जमकर फाइट कराई, धान मिल के मशीनों के बीच हुई फाइट काफी आकर्षक नजर आई , फिल्म के कलाकार दिनेश साहू , राकेश यादव, नीरज उईके ,रवि साहू, दीपिका , धर्मेन्द्र सोनी और पायल साहू भी फाइट सीन में नजर आए ,
फिल्म को निर्देशित कर रहे नितेश लहरी ने बताया कि क्लाइमेक्स शूट के बाद ब्रेक किया जाएगा फिर दीपावली के बाद गानों को शूट किया जाएगा, फिल्म में रज्जु दादा और पुरुषोत्तम ने मेकअप किया है , वहीं संजय महतो और सोनू विभार ने कैमरा ऑपरेट किया है , इस फिल्म में पुलिस वालों की भूमिका आर कृष्णा और श्री राम साहू ने अदा की है।

