छत्तीसगढ़ी में रामायण, बड़ी खुशी की बात है, कहा अरुण गोविल ने
SANJHA BIHANIYA…रामानंद सागर की रामायण के राम अरुण गोविल ने छत्तीसगढ़ी भाषा में बन रही रामायण के निर्माण को लेकर खुशी जाहिर की और शुभकामनाएं दी, बता दें कि दशहरा उत्सव में शामिल होने रायपुर पहुंचे अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया ने पत्रकारों से बातचीत की, इस दौरान उन्हें जानकारी दी गई कि छत्तीसगढ़ी बोली में भी रामायण राम के लीला का निर्माण किया जा रहा है, तो उन्होंने इसे लेकर प्रसन्नता जाहिर की और शुभकामनाएं दी, रामायण के निर्माता निर्देशक जसबीर कोमल ने उन्हें रामायण के बारे में दशहरे के दिन दैनिक भास्कर में छपी रिपोर्ट की प्रति भेंट की, जिसे देखकर अरुण गोविल खुश हुए और उन्होंने कहा कि रामायण ऐसा विषय है जिसे हर भाषा में बनाया जा सकता है.

