पैर फ्रैक्चर था और रावण का किरदार निभाते रहे प्रदीप शर्मा, कहा दर्शकों के प्यार से नहीं हुआ दर्द का एहसास
sanjha bihaniya…पिछले पच्चीस वर्षों से भिलाई में रामलीला के दौरान रावण का किरदार निभाने वाले जाने-माने अभिनेता प्रदीप शर्मा का रिहर्सल के दौरान एक छोटा सा एक्सीडेंट हो गया और उनके पैर में फ्रैक्चर हुआ, अगले दिन शो था लिहाजा उन्होंने पेन किलर खा कर अपने किरदार को मंच पर जिया, पंद्रह हजार दर्शकों के सामने सूजे हुए पैर और अपने अंदर चोट का दर्द लिए यह कलाकार ने उम्दा प्रदर्शन किया और लोगों की तालियां बटोरी,
प्रदीप शर्मा ने बताया कि दर्शकों का प्यार ही था जिसकी वजह से वे दर्द में भी अभिनय कर पाए , लगभग 175 फिल्में कर चुके प्रदीप शर्मा भिलाई की रामलीला में अक्सर रावण बना करते हैं,

यह पहली बार हुआ जब शो के 1 दिन पूर्व ऐसी घटना घटी, नवयुवक जन कल्याण समिति के अध्यक्ष हरीराम यादव और मनोज शर्मा उर्फ डिंपल ने उन्हे अस्पताल पहुंचाने में मदद की,
प्रदीप ऐसे कलाकार हैं जो अभिनय में डूब जाया करते हैं और सब कुछ भूल कर अपने काम में लीन रहते हैं, वाकई ऐसे कलाकार के साथ उनके प्रशंसकों की दुआएं हमेशा साथ रहती हैं, गेट वेल सून प्रदीप शर्मा जी.

